रांची। पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में है। अगले दो दिनों में मौसम बदलनेवाला है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना भी है। मौसम साफ और शुष्क रहने का ही पूर्वानुमान लगाया गया है। ठंड और भी बढ़ सकती है। अगले दो दिनों में पारा 2 से 3 डिग्री तक नीचे गिर सकता है। सुबह के समय कोहरा और धुंध के दर्शन भी होंगे।
फिलहाल झारखंड में दिनभर तो धूप खिली रहती है, लेकिन सूरज के ओझल होते ही ठंड कड़कड़ाने लगती है। वर्तमान में कनकनीवाली ठंड पूरे राज्य में पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक ठंड से मौसम का मिजाज इसी तरह का रहेगा, बल्कि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट भी आएगी।
चतरा और खूंटी जिले में न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री तक नीचे गिर गया है। रांची में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जमशेदपुर, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज समेत कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश शहरों का न्यूनतम पारा 10.0 डिग्री के नीचे है।






