रांची। Sarvjan Pension Yojana: बेसहारा नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है।
इन योजनाओं के माध्यम से उनको आर्थिक एवं सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा भी ऐसी ही एक योजना launch की गई है। जिसका नाम सर्वजन पेंशन योजना है।
इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेसहारा नागरिकों को pension उपलब्ध करवाई रही है। यहां हम Sarvjan Pension Yojana 2024 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं।
यहां हम इस योजना के अंतर्गत online आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में भी बता रहे हैं। इसके अलावा आपको application status एवं लाभार्थी सूची से संबंधित जानकारी भी दे रहे हैं।
आइए जानते हैं कि कैसे इस योजना का लाभ प्राप्त करें।
Sarvjan Pension Yojana 2024
झारखंड सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक आयु के गरीब नागरिकों को pension प्रदान की जा रही है।
इसके तहत लाभुकों को 1000 रुपये प्रतिमाह दिये जाते हैं। प्रत्येक माह की 5 तारीख को लाभार्थियों के bank खाते में राशि आ जाती है।
पहले इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए APL और BPL Ration Card धारी होना जरूरी था। सरकार द्वारा अब इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए उनके घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाती है। इसके बाद लाभार्थियों की एक सूची बनती है और उनके आवेदन एकीकृत किए जाते हैं।
इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों और विधवा महिलाओं को भी Sarvjan Pension Yojana का लाभ प्रदान किया जाता है। 5 वर्ष से अधिक के दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को भी इस योजना का लाभ मिलता है।
ताजा Update-सीएम चंपाई ने योजना को आगे बढ़ाया
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को 50 साल की उम्र से पेंशन देने की योजना नवंबर 2021 में लांच की थी। इसे सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना का नाम दिया है।
अब सीएम चंपाई सोरेन बड़ी गंभीरता के साथ इस योजना को आगे बढ़ा रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने 6 मार्च 2024 को गुमला में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस योजना के तहत 1 लाख 58 हजार लाभार्थियों के बैंक खाते में पेंशन की पहली किस्त के रूप में 31.6 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की।
अब तक इस योजना के तहत पूरे राज्य में 2 लाख 22 हजार लाभार्थियों का चयन किया गया है। इस योजना के तहत पहले पेंशन के लिए न्यूनतम सीमा 60 वर्ष थी।
बीते नवंबर में सरकार ने पेंशन योजना के तहत महिलाओं और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 50 साल कर दी है।
अब पेंशन योजना के माध्यम से राज्य के 27 लाख लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है।
सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य
सर्वजन pension योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को pension प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बेसहारा नागरिकों को प्रतिमाह ₹1000 की pension प्रदान की जाएगी। जिससे कि वह अपनी जरूरतों को पूरा कर सकेंगे।
इस योजना के संचालन से प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। इसके अलावा वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर भी बनेंगे।
सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों का आवेदन किया जाएगा। जिससे कि कोई भी पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रहे।
सर्वजन pension योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल voter ID card होना अनिवार्य है।
Details Of Sarvjan Pension Yojana
- योजना का नाम सर्वजन पेंशन योजना
- किसने आरंभ की झारखंड सरकार
- लाभार्थी झारखंड के नागरिक
- उद्देश्य आर्थिक सहायता प्रदान करना
- आधिकारिक वेबसाइट http://jkuber.jharkhand.gov.in/jpension/
- साल 2024
- आवेदन का प्रकार Online/Offline
- राज्य झारखंड
जिलेवार लाभार्थियों की संख्या
सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में लगभग 1503486 नागरिक है जो सर्वजन पेंशन से जुड़े नहीं है।
ऐसा सभी नागरिकों को इस योजना से सीधे जोड़ा जाएगा। इस योजना को november 2021 में लागू किया गया था। इस योजना के माध्यम से योग्य नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा pension योजना से जोड़ा जाता है।
सर्वजन योजना को लागू करने से पहले विभिन्न pension योजनाओं में लाभुकों की कुल संख्या 978730 थी जो इस योजना को लागू करने के बाद 1376225 हो गई।
कुल 397495 नए लाभुको को इस योजना से जोड़ा गया। इस योजना के अंतर्गत जिलेवार लाभुको की संख्या कुछ इस प्रकार है: –
- रांची- 230098
- खूंटी- 30689
- गढ़वा- 5660
- पलामू- 46610
- लातेहार- 24858
- लोहरदगा- 7653
- गुमला- 48628
- सिमडेगा- 32881
- चतरा- 20093
- कोडरमा- 24640
- हजारीबाग- 106363
- रामगढ़- 44476
- धनबाद- 142045
- बोकारो- 12527
- गिरिडीह- 11666
- पूर्वी सिंहभूम- 154414
- पश्चिमी सिंहभूम- 65408
- सरायकेला- 36521
- देवघर- 46868
- दुमका- 37034
- गोड्डा- 55496
- जामताड़ा- 9776
- साहिबगंज- 56274
Jharkhand Sarvjan Pension Yojana के लाभ तथा विशेषताएं
- झारखंड सरकार द्वारा सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से 50 वर्ष से अधिक आयु के गरीब नागरिकों को pension प्रदान की जाएगी।
- यह pension ₹1000 की होगी जो कि प्रति माह की 5 तारीख को लाभार्थियों के bank खाते में वितरित की जाएगी।
- पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा इस योजना को शुरू कराया गया, जिसे मौजूदा सीएम चंपाई सोरेन आगे बढ़ा रहे हैं।
- पहले इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए APL और BPL Ration Card धारी होना अनिवार्य था।
- सरकार द्वारा अब इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।
- सरकार द्वारा सभी पात्र लाभार्थियों को इस योजना का लाभ प्रदान करने के लिए उनके घर जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है।
- इसके बाद लाभार्थियों की एक सूची बनाकर उनके आवेदन एकीकृत किए जा रहे हैं।
- इसके अलावा 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों और विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
- 5 वर्ष से अधिक दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
सर्वजन पेंशन योजना की पात्रता
- आवेदन झारखंड का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 50 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- लाभार्थी के पास आएगा कोई भी साधन नहीं होना चाहिए।
- 18 वर्ष से अधिक उम्र के बेसहारा नागरिकों और विधवा महिलाओं को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- 5 वर्ष से अधिक के दिव्यांग नागरिकों एवं HIV AIDS पीड़ितों को को भी इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- इनकम सर्टिफिकेट आदि
सर्वजन पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- झारखंड सर्वजन योजना की वेबसाइट http://jkuber.jharkhand.gov.in/jpension/ पर जायें।
- आपके सामने home page खुल कर आएगा।
- Home page पर आपको सर्वजन pension योजना online आवेदन के option पर click करना होगा।
- अब आपकी screen पर आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को upload करना होगा।
- इसके बाद आपको submit के विकल्प पर click करना होगा।
- इस प्रकार आप सर्वजन pension योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
- Sarvjan Pension Yojana ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम यदि आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं तो आपको प्रखंड विकास अधिकारी एवं यदि आप शहरी क्षेत्र में रहते हैं तो आपको आंचल अधिकारी के कार्यालय में जाना होगा।
- अब आपको वहां से सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
- इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होंगी।
- अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र से अटैच करना होगा।
- इसके पश्चात आपको इस आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
- इस प्रकार आप सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें
सीएम चंपाई इन एक्शनः आधा दर्जन विभागों की समीक्षा, ससमय योजनाओं को पूरा करने का निर्देश









