कल्पना सोरेन से महिला समूहों की मुलाकात, महिला सशक्तिकरण पर जोर [Women’s groups meet Kalpana Soren, emphasis on women empowerment]

2 Min Read

रांची। शनिवार को विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने मुलाकात की।

इस अवसर पर श्रीमती सोरेन ने राज्य की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को शैक्षणिक, सामाजिक, और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

क्या कहा कल्पना सोरेन ने

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के तहत जल्द ही महिलाओं के बैंक खातों में राशि भेजी जाएगी।

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने यह भी बताया कि झारखंड में महिलाओं को उनका हक देने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है, जिससे राज्य का विकास सकारात्मक दिशा में बढ़ रहा है।

महिलाओं ने अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के सामने रखीं, जिनका उन्होंने संज्ञान लिया। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें

महिला दिवस पर आश्रय गृह में विधायक पूर्णिमा दास ने मनाई शादी की वर्षगांठ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं