क्रिसमस से पहले महिलाओं को खाते में आयेंगे 2500 रुपये [Women will get Rs 2500 in their accounts before Christmas]

1 Min Read

पहली बार मिलेगी मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी राशि

रांची। झारखंड सरकार ने मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को क्रिसमस से पहले ₹2,500 देने की तैयारी कर ली है। समाज कल्याण विभाग के अनुसार, यह राशि 22 या 23 दिसंबर तक महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना के लिए अनुमति दे दी है। बता दें कि पहले इस योजना के तहत महिलाओं को 1,000 रुपये मिलते थे, जिसे अब बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। यह पहली बार है

जब लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने राशि भेजने के बाद महिलाओं को इसकी जानकारी देने के लिए 1.5 करोड़ एसएमएस खरीदने की तैयारी की है। जैसे ही राशि खातों में जमा होगी, महिलाओं के मोबाइल पर इसकी सूचना भेजी जाएगी।

इसे भी पढ़ें

महिलाओं के खाते में इस दिन आएंगे 2500 रुपये , मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट

Share This Article
Exit mobile version