झारखंड में दो फेज में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग, नतीजे 23 नवंबर को [Voting in Jharkhand in two phases on 13th and 20th November, results on 23rd November]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव

नई दिल्ली, एजेंसियां। इलेक्शन कमीशन ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ 48 विधानसभा और 2 संसदीय क्षेत्रों में उप चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज में 13 नवंबर को और दूसरे फेज में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएंगे।

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी 2 फेज में होगा। 47 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग 13 नवंबर को की जाएगी। एक विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज

झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर लेटेस्ट अपडेट, झारखंड में दो या तीन चरणों में होंगे चुनाव!

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं