21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। 18वीं लोकसभा के लिए फर्स्ट फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी

सिक्किम और अरूणाचल में विधानसभा के लिए भी मतदान

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के पर भी वोट डाले जा रहे हैं। दोनों राज्यों की एक-एक लोकसभा सीट पर साथ में वोटिंग हो रही है।

मणिपुर की दो लोकसभा सीटों पर भी इस फेज में वोटिंग है। आउटर सीट के कुछ हिस्सों में 26 अप्रैल को भी वोटिंग होगी।

2019 में इन 102 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं। अन्य को 23 सीटें मिली थीं। इस फेज में अधिकतर सीटों पर मुकाबला इन्हीं 3 दलों के बीच है।

फर्स्ट फेज में 1,625 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें 1,491 पुरुष, 134 महिला कैंडिडेट हैं। 8 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल भी इस बार चुनाव मैदान में हैं।

इस फेज के बाद 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग होगी। कुल 7 फेज में 543 सीटों पर 1 जून को मतदान खत्म होगा। सभी सीटों के रिजल्ट 4 जून को आएंगे।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान को पड़ोसियों से लड़ाई नहीं लड़नी चाहिए : मरियम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं