धनबाद: झरिया विधानसभा के बूथ संख्या 178 पर हंगामा, चेहरे से नकाब हटाने पर मुस्लिम महिलाओं ने फाड़ी मतदान पर्ची [Dhanbad: Uproar at booth number 178 of Jharia Assembly, Muslim women tore voting slips for removing niqab from face]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

धनबाद: झरिया विधानसभा के उपरकुल्ही स्थित बूथ संख्या 178 पर हंगामा हो गया। यहां मतदान कर्मियों से स्थानीय मतदाता और उनके परिजन उलझ गए।

यहां मतदान करने पहुंची कुछ बुर्का पहने महिलाओं से मतदान कर्मियों ने पहचान के लिए चेहरे से नकाब हटाने को कहा था। इसके बाद तमतमाई महिलाओं ने अपना मतदान पर्ची फाड़ी और हंगामा करने लगीं।

इसके बाद मौके पर पहुंचे महिलाओं के परिजनों ने भी हंगामा किया। बाद में सुरक्षा बलों ने मामला शांत कराया।

इसे भी पढ़ें

झरिया से बीजेपी प्रत्याशी रागिनी सिंह की जीत का संकल्प

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं