आज है झारखंड विधानसभा का तीसरा दिन, वित्त मंत्री पेश करेंगे तृतीय अनुपूरक बजट [Today is the third day of Jharkhand Assembly, Finance Minister will present the third supplementary budget]

1 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज अपने तीसरे दिन में प्रवेश कर रहा है। आज की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्न काल से होगी, उसके बाद वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2024-25 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी को सदन में प्रस्तुत करेंगे।

28 फरवरी को तृतीय अनुपूरक पर वाद-विवाद होगा, और मतदान के बाद विनियोग विधेयक को टेबल किया जाएगा। इसके बाद, 2 मार्च तक सत्र की कार्यवाही स्थगित रहेगी। इसका कारण शनिवार और रविवार की छुट्टियां हैं। 3 मार्च को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विधानसभा में राज्य का बजट पेश करेंगे।

इसे भी पढ़ें

9 से 29 फरवरी तक चलेगा झारखंड विधानसभा का बजट सत्र

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं