रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को हजारीबाग दौरे के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि हमें उम्मीद थी कि आज प्रधानमंत्री मोदी हम झारखंडियों के अधिकार को लौटाने की दिशा में कोई ठोस कदम उठाएंगे, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी ऐसा नहीं हुआ।
हम दूसरे राज्यों की तरह कोई “विशेष दर्जा’ नहीं मांग रहे हैं। अपना हक मांग रहे हैं, लेकिन इस पर पूरी की पूरी भाजपा की चुप्पी हमारा हक मारने की साजिश का हिस्सा है।
यह एक सुनियोजित साजिशः
सीएम ने कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है, क्योंकि यह चुप्पी बताती है कि उन्हें झारखंड के मूल निवासियों की चिंता नहीं है। वे बड़े कॉरपोरेट घरानों के हितों को हमारे हितों से ऊपर रख रहे हैं। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के पीछे के मूल उद्देश्य को दर किनारा दिया है और सिर्फ अपने हितों के लिए काम कर रहे हैं।
पीएम को पत्र लिखा था सीएम नेः
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर कोयला कंपनियों पर झारखंड का बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपए दिलाने का आग्रह किया है।
इसे भी पढ़ें
2 अक्टूबर को हजारीबाग आएंगे PM मोदी, परिवर्तन यात्रा रैली में होंगे शामिल









