बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी और CP सिंह समेत BJP के ये दिग्गज आज करेंगे नामांकन [These BJP stalwarts including Babulal Marandi, Amar Bauri and CP Singh will file nomination today]

2 Min Read

रांची। भाजपा के प्रत्याशी आज 24 अक्टूबर को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगे‌। कई राष्ट्रीय नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

कोडरमा से डॉक्टर नीरा यादव, बरकट्ठा से अमित कुमार यादव और बरही से मनोज कुमार यादव। इनके नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहेंगे।

असम के सीएम भी आयेगेः

चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे। हजारीबाग से प्रदीप साहू, सिमरिया से उज्ज्वल दास और भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही नामांकन करेंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान मौजूद रहेंगे। बहरागोड़ा से डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, पोटका से मीरा मुंडा और जमशेदपुर पूर्वी से पूर्णिमा साहू नामांकन दाखिल करेंगी। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के सीएम भी आ रहेः

चाईबासा से गीता बलमुचू, मझगांव से बड़कुंवर गगराई, चक्रधरपुर से शशि भूषण शामड नामांकन करेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मौजूद रहेंगे। जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा।

रांची में रहेंगे शिवराज सिंह चौहानः

वहीं रांची से सीपी सिंह, हटिया से नवीन जायसवाल, कांके से डॉक्टर जीतू चरण राम, मांडर से सन्नी टोप्पो नामांकन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।

यहां रहेंगे केंद्रीय मंत्री कुलस्तेः

सिसई से डॉक्टर अरुण उरांव, गुमला से सुदर्शन भगत नामांकन करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते मौजूद रहेंगे।

सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सुजान जोजो, लातेहार से प्रकाश राम, डाल्टेनगंज से आलोक कुमार चौरसिया, विश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुईयां, बड़कागांव से राशन लाल चौधरी, सरायकेला से चंपाई सोरेन, खरसावां से सोनाराम बोदरा नामांकन करेंगे ।

इसे भी पढ़े

भाजपा के ये दिग्गज अब झामुमो के

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं