टिकट बंटवारे में कोई परिवारवाद नहीं: हिमंता [There is no nepotism in ticket distribution: Himanta]

1 Min Read

सरकार में आते ही भरेंगे सभी 2.87 लाख पद

रांची। प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा में कोई परिवारवाद नहीं है। चंपाई, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास के परिजनों को टिकट दिये जाने पर कहा कि चंपाई सोरेन भाजपा में नए-नए आए हैं।

ज्वॉइनिंग के समय उनसे कुछ बातें हुई थी, आश्वासन दिया गया था, जिन पर अमल किया गया है।

टिकट दिये जाने की वजह बताईः

सरमा ने कहा कि अर्जुन मुंडा चुनाव नहीं लड़ रहे, इसलिए उनकी पत्नी को टिकट मिला। रघुवर दास चुनाव नहीं लड़ सकते, इस कारण उनकी बहू को टिकट मिला।

    हमारी पार्टी में ऐसा नहीं है कि पत्नी -पति और भाई एक ही पार्टी से चुनाव लड़ रहे हों। कुछ व्यक्ति टिकट अनाउंसमेंट की बात मान लेते हैं।

    कुछ नहीं मानते हैं। यह नेचुरल प्रॉसेस है। थोड़ी बहुत जो असंतुष्टि है, उनसे हम बात कर लेंगे। अपने संकल्पों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

    इसे भी पढ़ें

    हिमंता बोले-झामुमो 2500 दे सकता था, तो 1000 रु. क्यों दिया

    Share This Article
    कोई टिप्पणी नहीं