रांची : 1857 के विद्रोह के योद्धा टिकैत उमराव सिंह और उनके दीवान और सेनापति शेख भिखारी की शहादत हमें इस बात की याद दिलाती रहेगी कि इसके लिए लाखों लोगों ने अपनी जिंदगी कुर्बान की है। उनकी शहादत इसका भी गवाह है कि देश की आजादी के लिए हिन्दू और मुसलमानों के अलावा हर जाति और कौम के लोगों ने अपना खून बहाया है।
सोमवार को ये बातें छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी डॉ विनय भरत ने शहीद टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी की शहादत दिवस के मौके पर कहीं। उन्होंने कहा कि जिस बहादुरी से शहीद टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी ने अंग्रेजों का मुकाबला किया वह काबिले तारीफ है।
वहीं, छात्र जनता दल यू की जिलाध्यक्ष तन्वी बरदियार ने कहा कि आज के दौर में जब युवा एंड्रॉयड और व्हाट्सएप्प से उधारी ज्ञान और मनोरंजन में व्यस्त हैं, ये वक्त की जरूरत है कि हम झारखंड के शहीदों को इतिहास के पन्नों को बांचे।
इस मौके पर छात्र जद यू के रोहित कुमार, अमित कुमार, प्रिया कुमारी, अनुज कुमार, प्राची सिंह, श्वेता कुमारी, किरण कुमारी, विवेक कुमार, अंकित कुमार तथा अन्य उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें –सीएम के प्रेस सलाहकार, साहेबगंज डीसी और अन्य को ईडी का समन
इसे भी पढ़ें – मुक्ति संस्था ने किया 25 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार








