State President: झारखंड BJP को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, रेस में रघुवर समेत 5 नाम [Jharkhand BJP will soon get a new state president, 5 names including Raghuvar in the race]

2 Min Read

State President:

रांची। झारखंड बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर सकता है। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रांची दौरे के बाद इसकी घोषणा हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रांची पहुंचे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पार्टी प्रदेश कार्यालय में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक-एक कर मुलाकात की।

वहीं, पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों पर मंथन किया गया। इधर पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए अमित शाह रांची पहुंच रहे हैं। यहां वह पार्टी की बैठक भी करेंगे, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होनी है। चर्चा है कि इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर भी मुहर लग जायेगी।

State President: किन-किन नामों की चर्चाः

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, र्पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल शामिल हैं। वहीं रांची के विधायक सीपी सिंह की दावेदारी को लेकर भी चर्चा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ओबीसी समाज से आने वाले नेताओं को प्रदेश की जिम्मेदारी देने की ज्यादा चर्चा है। वहीं सामान्य वर्ग से आने वाले किसी नेता को जिम्मेदारी मिली तो सीपी सिंह का नाम सबसे ऊपर है।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं