प्रदेश भाजपा की टीम बाबूलाल घोषित, नयी कमेटी में 44 सदस्य

2 Min Read

रांची  : छह महीने के इंतजार के बाद प्रदेश भाजपा ने अपनी नई 44 सदस्यीय  प्रदेश कमेटी की घोषणा बुधवार को की। कमेटी में ज्यादातर पुराने चेहरे बरकरार हैं। इसमें ज्यादा फेरबदल नहीं किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्ववाली प्रदेश कमेटी में कमिटी में प्रदीप वर्मा फिर से प्रदेश महामंत्री बने रहने में सफल रहे हैं, जबकि राकेश प्रसाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। पलामू से मनोज सिंह को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही आरती कुजूर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरोज सिंह प्रदेश मंत्री बनाए गए है। जबकि गणेश मिश्रा को भी प्रदेश मंत्री बनाया गया है।

बालमुकुंद सहाय को महामंत्री से हटाकर प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। दीपक बंका प्रदेश कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। उनके साथ मनीष जायसवाल को भी प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूरी कमेटी में रांची से सबसे अधिक पंद्रह पदाधिकारी बनाये गये हैं

ये है प्रदेश भाजपा की नयी कमेटी

प्रदेश उपाध्यक्ष : नीलकंठ सिंह मुंडा, राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानू प्रताप शाही,  विकास प्रीतम, जवाहर पासवान, लुईस मरांडी, बडकुंवर गगराई, अशोक भगत,  कालीचरण सिंह, आरती कुजूर

प्रदेश महामंत्री

आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह, कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन)

प्रदेश मंत्री

गणेश मिश्रा, मुनेश्वर साहू, सरोज सिंह, नंदजी प्रसाद, दुर्गा मरांडी, सुनीता सिंह, मुन्ना मिश्रा, दिलीप वर्मा, मनोज वाजपेयी, सीमा पासवान

प्रदेश कोषाध्यक्ष

दीपक बंका, सह कोषाध्यक्ष – मनीष जयसवाल

कार्यालय मंत्री

हेमंत दास

प्रदेश मीडिया प्रभारी

शिवपूजन पाठक

योगेन्द्र प्रताप सिंह

अशोक बड़ाईक

विवेक विकास

प्रदेश आईटी संयोजक

अमर झा

राहुल अवस्थी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी

प्रदेश प्रवक्ता

प्रतुल शाहदेव

रफिया नाज

कुणाल षाडंगी

रमाकांत महतो

अरुण उरांव

जे.बी. तुबिद

अमित मंडल

विनय सिंह

अविनेश कुमार

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग NH पर दर्जनों जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा, सड़क जाम

एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करता है पोंगल:  नरेंद्र मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं