स्टार प्रचारकों ने झोंकी ताकत: केंद्रीय रक्षा मंत्री किस भरोसे झारखंड में सरकार बनाने का कर रहे दावा [Star campaigners put forth their strength: On what basis is the Union Defense Minister claiming to form the government in Jharkhand?]

3 Min Read

धनबाद। झारखंड की शेष बची हुई सीटें महत्वपूर्ण है। ये सीटें इंडिया गठबंधन के लिए भी जरूरी है, तो एनडीए के लिए भी। नतीजा है कि सभी दलों के स्टार प्रचारकों ने कोयलांचल से लेकर संथाल तक ताकत झोंक रखी है।

कोयलांचल और संथाल परगना की सीटें हमेशा से झारखंड की सत्ता में अहम रोल निभाती हैं। इस वजह से सबकी नजर इन सीटों पर गड़ी हुई है. शुक्रवार को तो स्टार प्रचारक इन इलाकों में थे ही, शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

तो कल्पना सोरेन बेरमो में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्व शरमा धनबाद में रहेंगे। वह बेरमो भी जाएंगे।

निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थन में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने किया रोड शो

शुक्रवार को तो 2024 के चुनाव में धनबाद में पहली बार भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने बाघमार में रोड शो किया। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थन में यह कार्यक्रम हुआ। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने फिल्म स्टारों की सभा धनबाद के विधानसभाओं में नहीं कराई है। हालांकि पहले ऐसा करने की परिपाटी थी। लेकिन इस बार रोहित यादव निर्दलीय के रूप में बाजी मारी है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर झारखंडियों की प्रतिष्ठा पर दाग लगाने का लगाया आरोप

शुक्रवार को टुंडी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब-जब वोट प्रतिशत बढ़ा है, भाजपा के पक्ष में परिणाम आया है। पहले चरण के चुनाव में तीन प्रतिशत मतदान की वृद्धि संकेत दे रहा है

कि झारखंड में एनडीए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। इसके बाद तो झारखंड में सरकार के संरक्षण में बसाए गए घुसपैठियों को देश से बाहर खदेडा जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर झारखंडियों की प्रतिष्ठा पर दाग लगाने का आरोप लगाया। कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए और लोगों के बीच घूम-घूम कर खुद को महिमा मंडित कर रहे हैं।

यह काफी शर्म की बात है. हेमंत सरकार में आदिवासियों की आबादी घट गई है। यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सभा में चंपाई सोरेन का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें

JMM ने जारी की एक और स्टार प्रचारकों की सूची

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं