जीवन में खेलकूद की बड़ी अहमियत : हेमंत सोरेन [Sports have great importance in life: Hemant Soren]

1 Min Read

रांची। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने खेल तथा परेड के जरिये बेहतर हुनर का प्रदर्शन किया।

गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हैं। शहर हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों पर आपकी गतिविधियां निरंतर चलती रहती है।

राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आम लोगों की सेवा में आप सभी लोग लगे रहते हैं। मौका था झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के समापन समारोह का।

समारोह केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा रांची में आयोजित किया गया था। सीएम हेमंत सोरेन ने बतौर मुख्य अतिथि समारोह में शिरकत की।

मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों से इस खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के खिलाड़ियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महिला दिवस पर संदेश, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

Share This Article
Exit mobile version