9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र, स्टीफन मरांडी होंगे प्रोटेम स्पीकर [Special session of the Assembly from 9 to 12 December, Stephen Marandi will be the protem speaker]

3 Min Read

शहीद अर्जुन के परिजनों को मिले 10 लाख और भाई को नौकरी

रांची। झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 9 से 12 दिसंबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी है। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद कैबिनेट की बैठक हुई।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक रहा। आज कैबिनेट की पहली बैठक संपन्न हो गयी है। 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र चलेगा। इस सत्र के लिए स्टीफन मरांडी प्रोटेम स्पीकर होंगे।

शहीद का परिवार पहुंचा था सीएम से मिलनेः

इसी के साथ सीएम हेमंत ने आज असम के सिल्चर में शहीद हुए बोकारो जिला के रहने वाले अर्जुन महतो के परिवार को 10 लाख रुपये का चेक और एक आश्रित को नियुक्ति पत्र सौंपा।

अर्जुन के भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। बता दें कि अर्जुन महतो के परिवार से उनकी मां, बहन, बहनोई और भाई बलराम महतो मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे।

दरअसल आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक की। इसी बैठक के बाद मुख्यमंत्री की तरफ से अर्जुन महतो की परिवार को यह मदद प्रदान की गई।

बता दें कि 22 नवंबर अर्जुन महतो एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी बहाली सेना में अग्निवीर के रूप में हुई थी। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शोक भी जताया था।साथ ही उचित मदद का आश्वासन भी दिया था।

इसके 5 दिन बाद ही झारखंड सरकार ने अपने वादे के मुताबिक़ 5 दिन के अंदर शहीद अर्जुन महतो के परिजनों को 10 लाख का मुआवज़ा और एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी का आदेश जारी कर दिया।

राज्य सरकार अग्निवीर शहीदों को देती है 10 लाखः

जानकारी हो कि पिछले दिनों हेमंत सरकार ने कैबिनेट से यह प्रस्ताव पास किया था कि झारखंड राज्य के रहने वाले अग्निवीर अगर सेना में शहीद होते हैं तो स

इसे भी पढ़ें

झारखंड विस चुनाव : 38 सीटों पर वोटिंग जारी, बाबूलाल, स्टीफन मरांडी, नलीन सोरेन ने डाला वोट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं