रांची। हेमंत सोरेन एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मोरहाबादी मैदान में भव्य शपथ-ग्रहण की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। हेमंत सोरेन 28 नवम्बर को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के साथ उनके कैबिनेट के मंत्रिगण भी शपथ लेने वाले हैं।
कई के नाम तो तय भी हो चुके हैं, कुछ पर संशय की स्थिति है। मंत्रियों के लिए जिन नामों से पर अंतिम मुहर लगेगी, उनमें से एक नाम काफी चौंकाने वाला भी हो सकता है। और यह नाम होगा मांडर से फिर से विधायक बनीं शिल्पी नेहा तिर्की का।
इन एंगलों के कारण आई चर्चा मेः
शिल्पी नेहा का नाम इसलिए चौंकाने वाला होगा, क्योंकि इस बार मंत्रियों की लिस्ट में वरीयता के साथ धार्मिक एंगल पर भी ध्यान दिया जायेगा। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में इंडी गठबंधन ने जो भारी सफलता हासिल की है, उसमें अल्पसंख्यकों के साथ ईसाई समुदाय के वोटों का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
इसलिए फिर से सीएम बनने जा रहे हेमंत सोरेन इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकते कि मंत्रियों के उनके कुनबे में कोई ईसाई विधायक न हो।
इसे भी पढ़ें







