सरयू राय ने जमशेदपुर में किया 3.16 करोड़ की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास [Saryu Rai laid the foundation stone of 3 projects worth Rs 3.16 crore in Jamshedpur]

1 Min Read

जमशेदपुर। जमशेदपुर शहर की तस्वीर बदलनेवाली है। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 3.16 करोड़ की लागत की तीन परिजयोजनाओं का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं 15वीं वित्त आयोग की राशि से पूरी की जायेगी।

ये हैं योजनाएः

इन योजनाओं में साकची, साना कॉम्प्लक्स से धालभूम क्लब तक, साकची हाई स्कूल से जेल चौक तक, अग्रसेन भवन से पुराना कोर्ट के गेट के पास तक फ्लैंक पर पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन तथा सोनारी एयरपोर्ट से रामनगर चौक तक फ्लैंक पर पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन और बिष्टुपुर गुजराती सनातन समाज से हिंद क्लब होते हुए शास्त्रीनगर मुख्य सड़क तक, धोबी घाट से रामदास भट्टा होते हुए दर्जी लाइन में निजाम खान के घर तक फ्लैंक पर पेवर्स ब्लॉक की अधिष्ठापन किया जाना शामिल हैं।

ये रहे उपस्थितः

इस अवसर पर जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, सहायक अभियंता संजय सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र प्रसाद, कुलविंदर सिंह पन्नु, प्रकाश कोया, निखार सबलोक आदि मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था, ड्रोन से रखी जाएगी चालकों पर नजर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं