Ramgarh University
रांची। झारखंड विधानसभा में मंगलवार को नये विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठी। सबसे पहले रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा-रामगढ़ कॉलेज पर पांच हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं। हजारीबाग की जगह रामगढ़ को भी नया विश्वविद्यालय मिले। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से हजारीबाग की दूरी काफी ज्यादा है। इससे छात्रों को परेशानी होती है।
जामा विधायक लुईस मरांडी ने कहा-ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों का सवाल है तो विश्वविद्यालय खोला जाता तो अच्छा रहता। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने भी कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए रामगढ़ में विश्वविद्यालय खोला जाना चाहिए।







