5 साल में 14 करोड़ बढ़ गई रामेश्वर की संपत्ति, बाउरी के पास 79 लाखः [Rameshwar’s wealth increased by Rs 14 crore in 5 years, Bauri has Rs 79 lakh]

1 Min Read

कांग्रेस के लोहरदगा प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पास कुल 42.22 करोड़ की संपत्ति है। नामांकन के समय दिए गए शपथ-पत्र के मुताबिक 2.36 करोड़ की चल और 39.83 करोड़ की अचल संपत्ति है।

पिछले चुनाव में इनके पास कुल परिसंपत्ति 28.02 करोड़ थी। मतलब पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में 14 करोड़ का इजाफा हुआ है।

बाउरी की संपत्ति में मामूली बढ़तः

वहीं, भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के शपथ-पत्र के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 79.09 लाख है। पिछली बार 2019 में बाउरी की कुल परिसंपत्ति 78.58 लाख थी।

इसे भी पढ़ें

दुमका, गोड्डा और राजमहल के 52 प्रत्याशियों में 9 करोड़पति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं