नई दिल्ली। भारत छोड़ो न्याय यात्रा को बीच में ही छोड़कर राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली पहुंच गये। इससे सियासी हलचल तेज हो गयी है। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में जारी उठापटक को लेकर उनको दिल्ली आना पड़ा है।
हालांकि कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राहुल का ये दिल्ली दौरा पहले से तय था। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को 25 और 26 जनवरी को स्थगित करने का फैसला पहले ही लिया गया था। राहुल गांधी के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं आय़ा है। वे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही दिल्ली लौटे हैं।
बंगाल में पहुंची यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी का काफिला आज असम से बंगाल पहुंचा। राहुल गांधी ने कूचबिहार में एक जनसभा को संबोधित किया और जिला मुख्यालय के एक रोड शो में हिस्सा लिया। इसके बाद वे दिल्ली लौट गये।
हालांकि दिल्ली लौटने की कोई राजनीतिक वजह नहीं बताई गयी है। लेकिन सियासी कयास लगने लगे हैं। ममता बनर्जी और आप के पंजाब में लोकसभा चुनाव अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद इंडिया गठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें








