नई दिल्ली, एजेंसियां। 18वीं लोकसभा के प्रथम चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से रिकार्ड मतदान की अपील की है। PM मोदी का X पर पोस्ट किया- मतदान जरूर करें, वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
PM मोदी ने चुनाव को लेकर X पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे।
इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं।
पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है।
इसे भी पढ़ें








