ओवैसी की पार्टी लड़ेगी झारखंड विधानसभा चुनाव में दिखायेगी दमखम [Owaisi’s party will contest Jharkhand Assembly elections and will show strength]

2 Min Read

7 सीटों पर AIMIM ने उतारे उम्मीदवार

रांची। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में 7 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारा है। ये 7 सीटें पाकुड़, महागामा, रांची, जमशेदपुर पश्चिम, बड़कागांव, चतरा और गढ़वा हैं।

माना जा रहा है कि AIMIM दूसरे चरण की सीटों पर भी अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

इन सीटों पर मुस्लिम वोटरों की संख्या 22 से 38 प्रतिशत तकः

इन सातों सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 22 से 38 प्रतिशत तक है। लेकिन प्रदेश के मुस्लिम मतदाताओं का रुझान AIMIM की ओर ज्यादा नहीं रहा है।

फिर भी ओवैसी को उम्मीद है कि चुनाव में उन्हें अल्पसंख्यक मतदाताओं का समर्थन मिलेगा। इस कारण फिर एक बार पार्टी ने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

ये होंगे प्रत्याशीः

AIMIM के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो शाकिर ने जानकारी दी कि पार्टी ने 7 सीटों से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
ये 7 प्रत्याशी हैं-
विधानसभा सीट उम्मीदवार

  1. पाकुड़ हाजी तनवीर आलम
  2. महागामा कमरान खान
  3. रांची महताब आलम
  4. जमशेदपुर पश्चिम बाबर खान
  5. चतरा सुबोध पासवान
  6. बड़कागांव शमीम अंसारी
  7. गढ़वा डॉ एम एन खान

2019 में भी AIMIM ने लड़ा था चुनाव

बता दें, AIMIM ने झारखंड में 2019 विधानसभा चुनाव में भी अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें AIMIM को डुमरी में सबसे ज्यादा 24 हजार 132 वोट मिले थे। बहरहाल, साल 2019 विधानसभा चुनाव में AIMIM की स्थिति झारखंड में ठीक नहीं थी।

इसे भी पढ़ें

AIMIM ने झारखंड के 4 पदाधिकारियों को 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं