रमजान में विशेष छुट्टी पर निशिकांत दुबे का तंज, कहा- झारखंड को इस्लामिक स्टेट घोषित कर देना चाहिए [Nishikant Dubey’s taunt on special holiday in Ramzan, said- Jharkhand should be declared an Islamic state]

1 Min Read

देवघर। झारखंड सरकार द्वारा रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को दी गयी विशेष छुट्टियों को लेकर राजनीति तेज है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस फैसले पर तंज कसा है।

उन्होंने कहा कि अब झारखंड को इस्लामिक स्टेट घोषित कर देना चाहिए। निशिकांत ने राज्य की महागठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड आज एक ऐसे ज्वालामुखी पर बैठा है, जिसे ठीक नहीं किया गया, तो राज्य की पूरी डेमोग्राफी बदल जायेगी।

झारखंड में एनआरसी लागू किया जाना चाहिए। जिस तरह से अमेरिका से अवैध रूप से गये लोगों को बाहर निकाला जा रहा है, उसी तरह से झारखंड से भी बांगलादेशी लोगों को बाहर निकाला जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

झारखंड सरकार की नई पहल: आंगनबाड़ी सेविकाओं को बीमा सुरक्षा देने के लिए जारी टेंडर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं