JMM Neelam Mishra: धनबाद में JMM की नीलम मिश्रा नहीं लड़ेंगी मेयर का चुनाव, चंद्रशेखर अग्रवाल को दिया समर्थन

1 Min Read

JMM Neelam Mishra

धनबाद। धनबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां से मेयर पद की प्रत्याशी झामुमो मंत्री नीलम मिश्रा अब चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा की है। बता दें कि बीजेपी से समर्थन नहीं मिलने पर चंद्रशेखर अग्रवाल तीन दिन पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए हैं।

झामुमो ने चंद्रशेखर को दिया समर्थन

झामुमो ने मेयर पद के लिए चंद्रशेखर अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा की है। चंद्रशेखर अग्रवाल भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रह चुके हैं और वे पहले भी धनबाद के मेयर पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया जारी है और चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। झामुमो के समर्थन के बाद उनके चुनावी अभियान को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि 23 फरवरी को मतदान होना है।

Share This Article