मोदी बोले-कुछ लोग कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेगा [Modi said- Some people used to say that Jharkhand will be formed on our chest.]

2 Min Read

झारखंड बन गया, लेकिन कुछ नेता उन्हीं की गोदी में जाकर बैठ गए

गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड विधानसभा के पहले फेज में होने वाली 43 सीटों पर चुनाव के लिए गढ़वा और चाईबासा में दो रैलियां करने पहुंचे हैं। पहली रैली गढ़वा के चेतना गांव में श्रीकृष्ण गौशाला मैदान में की। यह आजादी के बाद गढ़वा में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की चुनावी सभा है।

यहां पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग जो यहां बैठे हैं वो कहते थे हमारी छाती पर झारखंड बनेगा। उनकी छाती पर झारखंड बन गया लेकिन झारखंड के कुछ नेता उनकी गोदी में जाकर बैठ गए। पिछले 10 वर्षों में झारखंड के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर केंद्र सरकार ने बहुत फोकस किया।

सड़क और रेल की सुविधा बढ़ीः

पीएम ने कहा कि झारखंड को देश के दूसरे हिस्सों से जोड़ने वाली सड़कों को आधुनिक और चौड़ा किया जा रहा है। यहां रेल कनेक्टिविटी को सश्कत किया जा रहा है। 12 आधुनिक वंदे भारत ट्रेनें कनेक्ट कर रही हैं।

गंगा जी पर जो वाटर वे बन रहा है उससे भी झारखंड कनेक्टेड है।
गैस पाइपलाइन झारखंड वालों को सस्ती गैस पहुंचाने में मदद कर रही है। झारखंड के किसानों और उद्योगों को बल देने के लिए केंद्र सरकार अपनी तरफ से हर कोशिश कर रही है।

ये तब है जब झारखंड की जेएमएम सरकार ने विकास के हर काम में रोड़े अटकाने की कोशिश की है, लेकिन हम ईमानदारी से झारखंड के विकास का हर काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं