विधायक कल्पना सोरेन ने विधानसभा में मनाया अपना जन्मदिन [MLA Kalpana Soren celebrated her birthday in the assembly]

1 Min Read

रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का सोमवार को जन्मदिन है। वो तीन मार्च 2025 को 40 वर्ष की हो गयी हैं।

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के बाद विधायक ने अपना जन्मदिन मनाया। सीएम पति हेमंत सोरेन और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कल्पना सोरेन ने केक काटा। कल्पना ने अपने हाथों से हेमंत सोरेन को केक खिलाया, जिसके बाद हेमंत ने भी कल्पना सोरेन को केक खिलाया।

इसे भी पढ़े

जन्मदिन के मौके पर हेमंत सोरेन ने मां-पिता से लिया आशीर्वाद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं