मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बजया उनकी बहू लड़ेंगी चुनाव, आज करेंगी नामांकन [Minister Satyanand Bhokta’s daughter-in-law will contest elections instead of him, will file nomination today]

1 Min Read

चतरा,एजेंसियां: बुधवार को चतरा में मंत्री सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश का नामांकन है। इसमें तेजस्वी शामिल होंगे। सभी रांची से चतरा जाएंगे।

मंगलवार की देर शाम राजद ने अपने छह प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश नारायण यादव ने सूची जारी की।

राजद ने इन्हें दिया है टिकटः

राजद ने कोडरमा से सुभाष यादव को प्रत्याशी बनाया है। अभी सुभाष यादव सुभाष यादव जेल में हैं। वह जेल से ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, कोडरमा से सुभाष यादव, चतरा से रश्मि प्रकाश, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।

इसे भी पढ़ें

सिर्फ वोट मांगने और डालने आते हैं मंत्री जी, भोक्ता का उनके ही गांव में विरोध

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं