मंत्री मिथलेश ठाकुर हुए हनी ट्रैप के शिकार [Minister Mithlesh Thakur became victim of honey trap]

1 Min Read

रांची। झारखंड के मंत्री मिथलेश ठाकुर हनी ट्रैप के शिकार हुए है। इस मामले को लेकर मंत्री ने थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। साथ ही इस साजिश का हिस्सा भाजपा को बताया है।

बता दे कि मंत्री मिथलेश ठाकुर को एक वीडियो कॉल आया जिसे उठाते के साथ अश्लील तस्वीर दिखने लगी। जिसके बाद कॉल काट कर नंबर को ब्लॉक कर दिया, लेकिन कॉल करने वालों ने दूसरे नंबर से फोन कर मोटी रकम की मांग की गई है।

इस मामले में मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय बदनाम करने की एक गहरी साजिश है। विपक्ष हार से हताश है और अलग अलग तरीके से षडयंत्र रच रहा है। उन्हें साजिश के तहत ट्रैप किया गया।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, 119 वीआइपी 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं