माओवादियों का चुनाव बहिष्कार का आह्वान [Maoists propose election boycott]

1 Min Read

रांची। भाकपा माओवादियों ने झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम लोगों के नाम एक पत्र जारी किया है।

इसमें आम लोगों से झारखंड विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया है। आरोप लगाया है कि शासक पार्टियां विरोधी दलों पर कोईन कोई लांछन लगाकार चुनाव में अपनी रोटी सेंकने के काम में जुट गई हैं।

लेकिन वोटबाज नेता जनता की एक भी बुनियादी समस्या जैसे रोटी, कपड़ा, शिक्षा और चिकित्सा का समाधान नहीं कर पाए। इसके विपरीत झारखंड में पूंजीपतियों का ही विकास होता रहा है।

कोई प्रभाव नहीं पड़ेगाः डीजीपी

इधर, इस मुद्दे पर डीजीपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वे सिमट चुके हैं। उनके इस आह्वान का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें

काराकाट लोकसभा में इस बार चुनाव होगा दिलचस्प,भाकपा माले और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ होगा भोजपुरी स्टार पवन सिंह का मुकाबला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं