5 सीट पर लड़ेगी माले, विनोद सिंह बगोदर से प्रत्याशी [Male will contest on 5 seats, Vinod Singh will contest from Bagodar]

2 Min Read

रांची। झारखंड में इंडी गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दल भाकपा माले ने ऐलान कर दिया कि पार्टी हर हाल में पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी।

मीडिया के समक्ष इस बात का ऐलान किया गया है। ये पांच सीटें बगोदर, धनवार, सिंदरी, निरसा और जमुआ होंगी। पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि पार्टी उक्त पांच सीटों के अलावा पांकी, मांडू और झरिया से भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

ये हैं पार्टी के प्रत्याशीः

जानकारी के मुताबिक जिन पांच सीटों पर माले प्रत्याशी देगी, उसमें बगोदर से मौजूदा विधायक विनोद सिंह फिर से चुनाव लड़ेंगे।

निरसा से अरुप चटर्जी, सिंदरी से चंद्रदेव महतों उर्फ बबलू महतो, धनवार से राजकुमार यादव और जमुआ सीट से अशोक पासवान पार्टी के प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं।

सहयोगी दलों के साथ बातचीत जारीः

मनोज भक्त ने कहा कि जमुआ सीट को लेकर सहयोगी दलों के साथ बातचीत अभी भी चल रही है। यहां हम काफी मजबूत हैं। जबकि जमुआ सीट को लेकर लेकर झामुमो के साथ पेंच फंस सकता है।

दरअसल हाल ही में भाजपा विधायक केदार हाजरा ने झामुमो का दामान थामा है। झामुमो इस सीट से केदार हाजरा को उम्मीदवार बना सकती है।

मनोज भक्त ने इस बात पर जोर दिया है कि सीट शेयरिंग को लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच हुई बातचीत में लापरवाही बरती गई है। इसी कारण आज इस प्रकार की स्थिति बनी है।

इसे भी पढ़ें

झारखंडः इंडी गठबंधन में किचकिच, RJD अड़ा, माले की धमकी

Share This Article
Exit mobile version