Lok Sabha elections: मुझे जेल भेजकर भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ी, बाहर रहता तो कुछ और बात होतीः सीएम [BJP fought Lok Sabha elections by sending me to jail, if I was outside, things would have been different: CM]

2 Min Read

Lok Sabha elections:

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि जिला और प्रखंड के बाद अब हर गांव में मुख्यमंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला से लेकर पंचायत स्तर के पदाधिकारी शिविर में जाएंगे।

भाजपा पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव के दौरान उसे जेल नहीं भेजते तो विधानसभा की तरह भाजपा को लोकसभा में भी सीटें खोजनी पड़ती। वे शुक्रवार को हजारीबाग में झामुमो के 46 वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर झामुमो ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।

Lok Sabha elections: भाजपा पर तंज, उन्हें राज्य में सत्ता नसीब नहीं होगी

17 साल के भाजपा के शासन पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि राज्य में लोग भूख, बेरोजगारी, पलायन तथा भ्रष्टाचार से परेशान थे। 2019 में और 2024 ने भाजपा सरकार को लोगों ने उखाड़ फेंका, आने वाले दिनों में भी उन्हें राज्य में सत्ता नसीब नहीं होगी।

झारखंड आंदोलनकारियों को स्मरण करते हुए सीएम ने अपने पिता शिबू सोरेन , स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो, स्वर्गीय निर्मल महतो के योगदान को याद किया। कहा कि अलग राज्य के लिए 40 से अधिक वर्षो तक संघर्ष किया।

इस दौरान सैकड़ों महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया, सैकड़ों शहीद हुए। राज्य अलग हुआ और झारखंड के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी. अब विकास होगा।

इसे भी पढ़ें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का महिला दिवस पर संदेश, महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं