नीतीश कुमार पर लालू फैमिली का हमला

2 Min Read

सोशल मीडिया पर राजद नेता निकाल रहे भड़ास

पटना। बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एक ओर जहां बीजेपी और जदयू खेमे में जश्न का माहौल है, वहीं, दूसरी ओर राजद और लालू फैमिला का पारा हाई है। नीतीश के पाला बदलने से नाराज लालू परिवार ने उन पर जमकर हमला बोला है।

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू के बेटे तेज प्रताप यादव ने एक कविता के जरिए अपने दिल के दर्द को बयां किया। वहीं उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी बिना नाम लिए नीतीश को आड़े हाथ लिया। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए कहा- कूड़ा फिर कूड़ेदानी में गया।

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर छोटी सी कविता लिख नीतीश कुमार पर निशाना साधा- ‘जब भाव न जागा भावों में, उस भावों का कोई भाव नहीं.. ऐसी भावों का कोई स्थान नहीं, जिनका भाव नहीं अपनों की भावों में.. कहां रखी है भाव तेरी, जिनका ख़्याल तेरी भावों में, बस सत्ता का ख़्याल है तेरी भावों में, अपनों के भावों का क्या हुआ। तेरा अंत होगा और अंत होगा तेरी भावों का.. कोई स्थान नहीं होगा तेरा, जब बात होगी तेरी भावों का।’

RJD भी नीतीश पर हमलावर

ललू फैमिली के साथ ही राजद भी अब नीतीश कुमार पर हमलावर है। RJD नेता मृत्युंजय तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि हमारे 15 महीनों के कार्य और NDA के जितने दिनों का शासन रहा उसमें हमारा 15 महीनों का शासनकाल भारी है।

 तेजस्वी यादव ने काम किया है, काम करेंगे, जनता के बीच जाएंगे और NDA तथा नीतीश की नांव को डुबाएंगे… पल्टीमार राजनीति फिर जग गई…।

इसे भी पढ़ें

..तो इसलिए नीतीश ने थामा बीजेपी का दामन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं