आज आयेंगे लालू, अखिलेश और सुनीता केजरीवाल

1 Min Read

रांची। इंडिया गठबंधन की उलगुलान न्याय महारैली का आयोजन कल रविवार 21 अप्रैल को होगा। इसमें भाग लेने के लिए तमाम विपक्षी दिग्गज नेता आज से ही रांची पहुंचना शुरू कर देंगे।

जानकारी के मुताबिक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव तथा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीत केजरीवाल आज दोपहर बाद रांची पहुंचेंगे।

इन सभी नेताओं के रूकने की व्यवस्था कर दी गई है। इनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और अन्य नेता रविवार की सुबह रांची आयेंगे।

इसे भी पढ़ें

रांची पहुंचे सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजली भी हैं साथ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं