ऐतिहासिक रातू गढ़ किला पहुंची कल्पना सोरेन, राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने किया स्वागत [Kalpana Soren reached the historical Ratu Garh Fort, welcomed by Princess Badmani Madhuri Manjari and Congress leader Ajay Nath Shahdev]

1 Min Read

रांची। रातू में आयोजित मंईयां सम्मान यात्रा कार्यक्रम के बाद गांडेय विधायक कल्पना सोरेन रातू गढ़ किला पहुंची।

वहां राजकुमारी बड़मनी माधुरी मंजरी देवी और कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव ने उनकी अगवानी की।

मां दुर्गा का दर्शन-पूजन कियाः

किला परिसर में कल्पना सोरेन ने सबसे पहले मां दुर्गा का दर्शन-पूजन किया। अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें किला का भ्रमण कराया और यहां के इतिहास के बारे में उन्हें बताया।

श्रीमती सोरेन काफी देर तक किला परिसर में रहीं और सभी से बातचीत की।

ये रहे मौजूदः

इस दौरान कांग्रेस नेता बंधु तिर्की, राज्य सभा सांसद महुआ मांजी, सांसद जोभा मांझी, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, पृथ्वी नाथ शाहदेव, अमर उरांव, रमेश शाहदेव, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, कुशल उरांव, अतुल ठाकुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

मंईयां सम्मान यात्राः कल्पना सोरेन का चैलेंज- योजना को रोक कर दिखाईए 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं