जयराम महतो को दिया झटका
गिरिडीह। गांडेय से जयराम महतो की पार्टी JLKM से प्रत्याशी रिजवान क्रांतिकारी झामुमो में शामिल हो गये। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने रिजवान सहित उनके सभी साथियों का स्वागत किया।
गांडेय से सीएम हेंमंत की पत्नी कल्पना लड़ रही चुनावः
बता दें कि गांडेय से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन जेएमएम की ओऱ से विधानसभा चुनाव की उम्मीवार हैं। जयराम महतो की पार्टी ने कल्पना के मुकाबले रिजवान को मैदान में उतारा था।
लेकिन अब उन्होंने जेएमएम का दामन थाम लिया है और कल्पना को जिताने की बात कही है।
इसे भी पढ़ें
जयराम महतो बेरमो से भी लड़ेंगे चुनाव, 7वीं लिस्ट में JLKM के 10 उम्मीदवारों का ऐलान







