JLKM ने कई प्रत्याशी बदले, 8वीं सूची जारी [JLKM changed many candidates, 8th list released]

1 Min Read

रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अपने प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट भी जारी कर दी है। उन्होंने यह लिस्ट आज ही जारी की है। लिस्ट में 2 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं।

वहीं 3 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम बदले गए हैं। लिस्ट के अनुसार पाकुड़ के महेशपुर सीट से मनोज मरांडी को टिकट दिया गया है और धनबाद के निरसा सीट से अश्विनी क्षेत्रपाल को टिकट दिया गया है।

वहीं बदले गए प्रत्याशियों में दुमका के शिकारीपाड़ा से मुन्नी हांसदा को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया गया है। पहले इस सीट से अविनाश हेंब्रम को प्रत्याशी बनाया गया था। रांची के खिजरी से पारसनाथ उरांव को टिकट दिया गया है।

पहले इस सीट से सरिता तिर्की को टिकट दिया गया था। साहिबगंज के बोरियो से सूर्य नारायण हांसदा को प्रत्याशी बनाया गया है। पहले यहां से उमेश मदैया को टिकट दिया था।

इसे भी पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट से जयराम महतो को मिली अग्रिम जमानत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं