झारखंड का बजट सत्र : दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित, सदन कल तक के लिए स्थगित [Jharkhand’s budget session: Tributes paid to deceased personalities, House adjourned till tomorrow]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हाल ही में दिवंगत हुई कई प्रतिष्ठित हस्तियों और आम नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना पारित की गई।

विधानसभा में सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोगों के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। सदन ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि राज्य ने कई महत्वपूर्ण व्यक्तियों को खो दिया है, जिनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और उनके दुख में राज्य सरकार की सहभागिता जताई।

विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और हम सभी उनकी यादों को संजोकर आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर विभिन्न दलों के नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इन हस्तियों को दी गयी श्रद्धांजलिः

विधानसभा के बजट सत्र में जिन हस्तियों को श्रद्धांजलिः दी गई, उनमें मनमोहन सिंह, रतन नवल टाटा, सीताराम येचुरी, ओम प्रकाश चौटाला, एस एम कृष्णा, कुंवर नटवर सिंह, सधनु भगत, बच्चा सिंह, छत्रुराम महतो, बैरागी उरांव, गुलाब सिंह मुंडा, मनोरमा सिंह, डा० कृष्णानंद झा, विश्वनाथ सिंह, गणेश पासवान, प्रीतिश नंदी जनरल पदमनाभन, शारदा सिन्हा, उस्ताद जाकिर हुसैन, श्याम बेनेगल आदि प्रमुख है।

शोक प्रस्तावना के बाद सदन को कल यानी 25 फरवरी के दिन 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड विधानसभा में 11 हजार 697 करोड़ 45 लाख का अनुपूरक बजट हुआ पेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं