सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही भाजपा : सुप्रियो भट्टाचार्य [BJP is using the army for political purposes: Supriyo Bhattacharya]

2 Min Read

Jharkhand Mukti Morcha:

रांची। झामुमो यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सुप्रियो भटटाचार्य ने भाजपा पर सेना के राजनीतिक इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाया है। उन्होंने कहा‍ कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पूरा देश सेना के साथ खडा था।

लेकिन ऑपरेशन के बाद भाजपा सेना का राजनीतिक इस्तेनमाल कर रही है, जो बेहद दुखद है। सुप्रियो शुक्रवार को झामुमो के हरमू स्थित (कैंप) कार्यालय में मीडियो को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मध्य‍ प्रदेश के मंत्री ने महिला सैनिक पर टिप्पोणी की, जिसपर भाजपा और मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अब जम्मू के उधमपुर के भाजपा विधायक ने वायु सेना का अपमान किया है। इसपर भी भाजपा की ओर से विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Jharkhand Mukti Morcha: घर-घर सिंदूर बांटने का हो रहा है राजनीतिक कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि घर-घर सिंदूर बांटने का एक राजनीतिक कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह भारतीय महिलाओं और सनातन धर्म के साथ क्रूर मजाक है। उन्होंने सवाल किया कि क्यों कोई पुरूष पराई स्त्री को सिंदूर देगा।

भाजपा को बताना चाहिए कि उनके नेता अपने घर के सिंदूर को क्यों बाहर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम के मंत्री खुलेआम सरकारी कार्यक्रमों में मुस्लिम समाज के लोगों को मियां कह कर संबोधित करते हैं

जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से भी इस्लाम पर प्रहार किया जाता है। यह भाजपा का चरित्र है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को धर्म और जाति की आग में धकेलने का काम कर रही है।

इसे भी पढ़े

Central Convention: झामुमो के केंद्रीय महाधिवेशन में गरजे हेमंत सोरेन- परेशान जनता ने डबल इंजन सरकार को उखाड़ फेंका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं