Pradeep Yadav
रांची। झारखंड विधानसभा में चर्चा के दौरान पौड़ेयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने थैलेसीमिया पीड़ितों का मामला उठाया। पूछा कि क्या सरकार के पास थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों की संख्या है?
इन्हें ब्लड देने के लिए निशुल्क व्यवस्था है? क्या थैलेसीमिया पीड़ित मरीज राज्य सरकार मदद करती है।
इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा-हमारे पास पूरा आंकड़ा नहीं है। इस पर हम लोग काम कर रहे हैं। एक माह के अंदर सभी जिले में कितने थैलेसीमिया पीड़ित मरीज है, ये सदन को अवगत कराएंगे।
Pradeep Yadav: रांची में भी निशुल्क ब्लड लेने की व्यवस्था नहीं
थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को 15 दिनों में ब्लड चाहिए होता है। ब्लड की कमी हुई। हमने ब्लड कैंप लगाया। हर जगह निशुल्क ब्लड की व्यवस्था है। जितने भी हमारे मेडिकल कॉलेज हैं, वहां आराम से ब्लड मिलता है। इस पर प्रदीप यादव ने कहा-रांची में भी निशुल्क व्यवस्था नहीं है। यहां एक बच्ची को ब्लड लेने में 51 हजार रुपए खर्च करना पड़ा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बोर्नमेरो ट्रांसफर यूनिट नहीं था। बहुत जल्द सदर अस्पताल में बोर्नमेरो ट्रांसफर यूनिट लगाने जा रहे हैं। डॉक्टरों की ट्रेनिंग भी करा रहे हैं। राज्य सरकार खर्च वहन करेंगे।






