Sand Scam Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बालू पर बवाल

1 Min Read

Sand Scam Jharkhand

रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन चर्चा के दौरान बालू पर जमकर बवाल हुआ। बीजेपी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता ने कहा-बालू सप्लाई का काम थाना को दे दिया गया है। पुलिस को लॉ ऑर्डर से मतलब नहीं।

मैं सरकार से यह जानना चाहता हूं कि क्या आसानी से बालू मिलेगा या ब्लैक में ही लेना पड़ेगा। वहीं, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा- सरकार पलामू में 71 घाट पर 100 सीएफटी में बालू मुहैया करा रही है। सरकार को राज्यवासियों की चिंता है और लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी।

Share This Article