जयराम महतो बेरमो से भी लड़ेंगे चुनाव, 7वीं लिस्ट में JLKM के 10 उम्मीदवारों का ऐलान [Jairam Mahato will also contest elections from Bermo, 10 JLKM candidates announced in the 7th list]

1 Min Read

रांची। जयराम महतो की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अपने प्रत्याशियों की सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो बेरमो से भी चुनाव लड़ेंगे।

यह सीट इसलिए हॉट हो गई है क्योंकि एक ओर कांग्रेस से इस सीट पर दिग्गज माने जाने वाले जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह हैं, वहीं दूसरी ओर इस सीट से भाजपा से रविन्द्र पांडेय चुनावी मैदान में हैं।

जयराम इसके पूर्व डुमरी से भी नामांकन कर चुके हैं। रांची सीट में प्रत्याशी बदला गया है। पूर्व में प्रेम नायक को दिया गया था। अब उनकी जगह राजकिशोर महतो को प्रत्याशी बनाया गया है। जेएलकेएम द्वारा अब तक 74 सीटों पर प्रत्याशी दिए गए हैं।

9 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषितः

बेरमो-जयराम कुमार महतो
चंदनकियारी (एससी)- अर्जुन रजवार
खिजरी (एसटी)-सरिता तिर्की
गोमिया- अमरेश महतो
लिट्टीपाड़ा(एसटी)-मार्क बास्के
सारठ-अजहर अंसारी
जामा(एसटी)-देबिन मुर्मू
मांडू-बिहारी महतो
शिकारीपाड़ा(एसटी)-अबिनाश हेंब्रम
रांची-राजकिशोर महतो

इसे भी पढ़ें

जयराम महतो के नामांकन में उमड़ा हुजूम 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं