Jairam Mahato:
डुमरी। डुमरी के विधायक जयराम महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। क्षेत्रीय भ्रमण से लौटने के बाद उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें 5 दिन आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल वह अपने आवास पर हैं।
सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द
Jairam Mahato:
इस दौरान विधायक ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लगातार कार्यक्रम और भागदौड़ के कारण उनकी तबीयत खराब हुई।
जयराम महतो ने जनता से की अपील
Jairam Mahato:
जयराम महतो ने जनता से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए वे जिला अध्यक्ष या पार्टी के पदाधिकारियों से संपर्क करें। उन्होंने जनता के स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार जताया और कहा कि इन्हीं कारणों से वह अभी ठीक हैं।
इसे भी पढ़ें
MLA Jairam Mahto: विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, सारे कार्यक्रम रद्द

