इरफान अंसारी करेंगे 100 करोड़ का मानहानि केस [Irfan Ansari will file a defamation case of Rs 100 crore]

1 Min Read

रांची । झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। भाजपा का आरोप है कि इस वीडियो में अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।

इस मामले में भाजपा की आलोचनाओं का सामना कर रहे अंसारी का दावा है कि वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है और इसके विरोध में उन्होंने कानूनी कार्रवाई भी की है।

इरफान अंसारी ने इस मुद्दे पर कोर्ट में 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की है। जामताड़ा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार दुबे द्वारा दायर किए गए

इस आवेदन में आरोप लगाया गया है कि भाजपा द्वारा फैलाए गए इस कथित वीडियो में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और मानहानि का गंभीर मामला है।

कांग्रेस ने इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है और भाजपा नेता सीता सोरेन और अन्य संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें

जामताड़ा में BJP नेताओं ने सीता सोरेन का किया विरोध

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं