आज गृहमंत्री अमित शाह की झारखंड में तीन सभाएं [Home Minister Amit Shah has three meetings in Jharkhand today]

2 Min Read

रांची: गिरिडीह, गांडेय और डूमरी में निर्भय शाहाबादी और मुनिया देवी के लिए मांगेंगे वोट
गिरिडीह। गृहमंत्री अमित शाह आज एक बार फिर झारखंड आ रहे हैं।

20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए एनडीए और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा करेंगे। झारखंड में उनकी तीन सभा होगी। ये सभाएं गिरिडीह जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र के लिए होंगी।

दो सभा गिरिडीह में और एक सभा बोकारो में होगी। तीन सभा में दो सभा बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में और एक सभा आजसू उम्मीदवार के पक्ष में की जाएगी।

कहां-कहां होगी सभाएः

अमित शाही आज ही होने वाली सभा में पहली सभा सिहोडीह आम बगान में होगी। यहां वह निर्भय शाहाबादी के पक्ष में वोट मांगेंगे। दूसरी सभा महेशमुंडा में होगी।

यहां मुनिया देवी के लिए मतदान की अपील होगी। तीसरी सभा बोकारो जिले के कंचीकीरो में होगी। यहां आजसू उम्मीदवार यशोदा देवी के लिए वोट मांगेंगे।

क्या है सभा का शेड्यूलः

गृह मंत्री अमित शाह विशेष विमान से 11.40 बजे बोड़ो हवाईअड्‌डा पहुंचेंगे। वहां से आम बगान जाएंगे। यहां 12.50 तक सभा करने के बाद महेशमुंडा के कुसुंभा मैदान पहुंचेंगे।

जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां के बाद बोकारो के कंचीकीरो मैदान में जनसभा करेंगे। इसके बाद उनकी दिल्ली वापसी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह से मिले सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं