आजसू सुप्रीमो सुदेश के नामांकन में हिमंता सरमा रहे मौजूद [Himanta Sarma was present in the nomination of AJSU supremo Sudesh.]

1 Min Read

रांची। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट से नामांकन कर लिया है। पर्चा भरने के दौरान सुदेश के साथ असम के सीएम सह भाजपा झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहे।

पदयात्रा कर पहुंचे सुदेश महतोः

नामांकन से पहले मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय तक पदयात्रा का किया गया। पदयात्रा में हिमंता विश्व सरमा, सुदेश महतो की पत्नी नेहा महतो समेत एनडीए के कई नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

पहले फेज का नामांकन खत्मः

झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। पहला 13 नवंबर और दूसरा 20 नवंबर को। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। पहले फेज में 43 सीटों पर चुनाव कराये जायेंगे,

वहीं दूसरे फेज में 38 सीटों पर मतदान कराये जायेंगे। झारखंड में आज पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई। बताते चलें कि सिल्ली में दूसरे चरण में चुनाव होना है।

इसे भी पढ़ें

हिमंता बिस्व सरमा से मिलने उनके घर पहुंचे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं