हेमंत सोरेन नेता चुने गये, 28 को लेंगे शपथ [Hemant Soren elected leader, will take oath on 28th]

2 Min Read

रांची। इंडि ब्लाक की बैठक में गठबंधन में शामिल सभी दलों के नवनिर्वाचित विधायक शामिल हुए। इसमें आम सहमति से हेमंत सोरेन को नेता चुनाव गया।

इसके बाद शाम 4 बजे हेमंत सोरेन ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार शाम चार बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार को इस्तीफा सौंप दिया।

इसके साथ ही विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। 28 नवंबर को राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेंमत सोरेन चौथी बार शपथ लेंगे।

राहुल और ममता होंगे शामिलः

शपथ ग्रहण समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा। इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यंत्री ममता बनर्जी के भाग लेने की संभावना है। इसके अलावा कई अन्य दलों के नेताओं को भा आमंत्रित किया जा रहा है।

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में 56 सीटों पर बहुमत दर्ज करने के साथ INDIA ब्लॉक को जीत दिलाई है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand: झारंखड में बहुमत के पार पहुंचा INDIA ब्लॉक

Share This Article
Exit mobile version