हेमंत 4.0 कैबिनेट में कौन-कौन होंगे? [Who will be in Hemant 4.0 cabinet?]

2 Min Read

5 मंत्री हों सकते हैं रिपीट

रांची। झारखंड की सत्ता में I.N.D.I.A. ब्लॉक की शानदार जीत के साथ वापसी हुई है। 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में JMM नेता हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके साथ 11 मंत्री भी शपथ लेंगे।

5:1 का फार्मूला तयः

INDIA ने नए मंत्रिमंडल के लिए 5:1 का फार्मूला तय किया है। यानी 5 विधायक पर एक मंत्री। इस तरह JMM से 6, कांग्रेस से 4 और RJD से एक मंत्री शपथ लेंगे।

इसमें से 7 नाम ऐसे हैं, जिनका मंत्री बनना लगभग तय है। इसमें JMM कोटे से रामदास सोरेन, दीपक बिरुआ, मथुरा महतो और हफीजुल हसन, कांग्रेस कोटे से रामेश्वर उरांव, दीपिका पांडेय एवं इरफान अंसारी और RJD कोटे से देवघर विधायक सुरेश पासवान के नाम शामिल हैं।

ये नाम भी चल रहे आगेः

वहीं, बाकी बचे 4 नामों में JMM से लुईस मरांडी और भवनाथपुर से जीते अनंत प्रताप देव का नाम सबसे आगे है। लुईस को मंत्री बनाकर हेमंत एक साथ महिला, आदिवासी, क्रिश्चन और संथाल को साधेंगे। वहीं, मिथिलेश ठाकुर की हार के बाद फारवर्ड कोटे से अनंत प्रताप देव की किस्मत खुल सकती है।

जबकि, कांग्रेस अपने कोटे से दीपिका पांडे सिंह या प्रदीप यादव में से किसी एक को मंत्री बना सकती है। इसके अलावा फारवर्ड कोटे से अनूप सिंह का नाम आगे चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में अबकी बार ज्यादा पढ़ी-लिखी सरकार, 81 में से 64 विधायक करोड़पति

Share This Article
Exit mobile version