Chamber elections: पहली बार तीन महिलाएं मैदान में, 21 कार्यकारिणी के लिए 44 उम्मीदवार

1 Min Read

Chamber elections:

रांची। सत्र 2025-26 के लिए झारखंड चेंबर का चुनाव 21 सितंबर को होगा। इसकी नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार चुनाव में टीम तुलसी और टीम आदित्य मैदान में हैं। 21 पदों के लिए कुल 44 उम्मीदवार चुनाव में हैं।

वहीं, सभी छह प्रमंडलों के लिए एक-एक नामांकन प्राप्त होने के कारण क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के प्रत्याशी निर्विरोध चयनित किए जाएंगे। यह जानकारी चुनाव पदाधिकारी विकास सिंह व पवन शर्मा ने दी। दो उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। मालूम हो कि कार्यकारिणी चुनाव के लिए 21-21 सदस्यों की दो टीमें तैयार हैं।

इस बार के चुनाव में पहली बार 6 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, महिला उम्मीदवार समेत नौ उम्मीदवार पहली बार चेंबर चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। चेंबर चुनाव में राज्य भर 4070 मतदाता हैं। 85 संबद्ध संस्थाओं से दो-दो मतदाता हैं।

इसे भी पढ़ें

Nisha Bhagat: निशा भगत JLKM से निष्कासित


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं